Events and Activities Details
Event image

15/11/2025 Under the ‘Umeed Ka Bagicha’ initiative, an orchard of fruit-bearing plants has been established in the College — a commendable step towards environmental conservation and promoting greenery.” by NCC Unit


Posted on 17/11/2025

राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “उम्मीद का बगीचा” कार्यक्रम के तहत आज फलदार पौधों की बागवानी स्थापित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रोहित कुमार ने की। बागवानी में विविध प्रकार के फलदार पौधे जैसे — आम, लीची, नाशपाती, आलू-बुखारा, संतरा, मौसमी और आड़ू आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित कुमार ने नाशपाती का पौधा लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि “पौधा लगाना एक पुण्य का कार्य है, क्योंकि यह न केवल हमें फल प्रदान करता है, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन का स्रोत भी है।” उन्होंने युवाओं से प्रकृति संरक्षण में योगदान देने की प्रेरणा भी दी। महाविद्यालय में इस बागवानी की स्थापना भूगोल विभाग तथा एन.सी.सी यूनिट के संयुक्त प्रयासों से की गई। इस दौरान भूगोल विभाग के प्राध्यापक एवं महाविद्यालय एनसीसी यूनिट के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सतीश कुमार ने सभी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा — “इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। साथ ही यह मिट्टी के कटाव और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में सहायक हैं।” उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में प्रो० सुभाष कुमार एवं माली सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।