Events and Activities Details |
03-02-2022 Survey NSS Volunteers under "Unnat Bharat Abhiyaan"
Posted on 04/02/2023
दिनाँक 3 फरवरी, 2023 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ (अम्बाला)की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा गोद लिए गए गांव कुल्हड़पुर और नबीपुर का दौरा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नरेश कुमार, डॉ. ईना गुप्ता और डॉ सुमन लता के नेतृत्व में उन्नत भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत इन गाँवों का यह सर्वे किया गया। इस विषय में कॉलेज प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य गांव के लोगों की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को जानना और समझना था। इस सर्वे के आधार पर गांव में सामाजिक और आर्थिक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिससे लोगों का जीवन स्तर ओर अधिक उन्नत हो सके। इसके साथ ही भारत सरकार की जल प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन, सौर ऊर्जा तथा उन्नत कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की जाएगी।
|