| Events and Activities Details |
08/10/2025 Poster Making competition organized by department of Mathematics
Posted on 09/10/2025
राजकीय महाविद्यालय, नारायणगढ़ के गणित विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय अवधारणाओं के प्रति रुचि बढ़ाना तथा कला और गणित के समन्वय को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने विविध विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें गणितीय सूत्रों, सिद्धांतों और दैनिक जीवन में गणित के महत्व को दर्शाया गया। प्रतियोगिता में डॉ सीमा राणा, डॉ गौरी, डॉ इंदु ने निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में नैन्सी ने प्रथम, रिया और भारती ने द्वितीय और मेघा, नरेंद्र तथा केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन गणित विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा किया गया।
|