Events and Activities Details |
"Empowering Women: A Rally for Equality and Rights" 13-02-2024
Posted on 17/02/2024
आज दिनांक 13.02.2024 को 2nd हरियाणा बटालियन एन सी सी अंबाला कैंट के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की एन सी सी प्लाटून ने राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष में नारी शक्ति एवम् नारी के अधिकारों से संबंधित नारे लगाते हुए कुल्लरपुर गांव की नारी शक्ति को संबोधित करते हुए एक रैली का आयोजन किया। रैली का आरंभ महाविद्यालय प्राचार्या श्री मति भूपेंद्र कौर धीमान ने समाज में नारी की अहम भूमिका बताते हुए और एन सी सी कैडेट्स को संबोधित करते हुए किया और कहा कि भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही समाज में नारी को उच्च दर्जा दिया गया है। उन्होंने बताया की नारी शक्ति कर्मठता और दृढ़ प्रतिज्ञा का प्रतीक है और पृथ्वी की तरह क्षमाशील तथा पर्वतों की तरह मानसिक उच्चता रखने वाली जाति नारी है। रैली के दौरान 'जब नारी में है शक्ति सारी फिर नारी क्यों हो बेचारी' एवम् 'सम्मान करो सम्मान करो नारी का सम्मान करो' आदि नारे लगाए गए।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय एन सी सी ऑफिसर डॉ सतीश कुमार की अगुवाई में हुआ। इस रैली के दौरान प्रो नरेश कुमार (इतिहास विभाग), प्रो रेणु कुमारी (कॉमर्स विभाग), प्रो शुभम (अंग्रेजी विभाग), प्रो प्रवीण कुमार (राजनीतिक शास्त्र विभाग), मो. अली (हिंदी विभाग) एवम् श्री देवेन्द्र कुमार (संगीत विभाग) आदि उपस्थित रहे।
|