Events and Activities Details
Event image

Orientation Programme on 12/08/2025


Posted on 22/08/2025

दिनांक 12.8.25 को स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में डॉ रेनू ऋषि की अध्यक्षता में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “स्टूडेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से परिचित कराना था,ताकि वे नए परिवेश में सहजता से समायोजित हो सकें।सर्वप्रथम प्राचार्या ने नए शैक्षणिक सत्र (2025-26) का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया और नए विद्यार्थियों का स्वागत किया।उन्होंने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु बधाई दी तथा शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर,जिम्मेदार और समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।हर एक समितियों के इंचार्ज प्रोफेसर संजीव कुमार ( इतिहास विभाग),प्रोफेसर रेनू कुमारी (वाणिज्य विभाग), डॉ रीमा संधु, डॉ रेनु गुप्ता, डॉ वंदना सैनी,डॉ सतीश कुमार ओर प्रोफेसर नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबंधित गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी। इस कार्यक्रम इस तरह से डिजाइन किया गया था जिससे विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, शिक्षण योजना,टाइम टेबल,कोर्स नॉलेज, स्पोटर्स, एग्जाम पैटर्न, एस.सी, बी.सी एवं अन्य स्कॉलरशिप, विमेन सेल, कल्चरल, एन.एस.एस,एन.सी.सी, वाई.आर.सी एवं इसके अतिरिक्त विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया जा सके। मंच का संचालन डॉ अपूर्वा चावला, डॉ शुभम् ने किया।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ स्टाफ सदस्य प्रोफेसर डॉ देवेन्द्र ढींगरा ने सभी का विधिपूर्वक धन्यवाद किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।