Events and Activities Details |
06-03-2024 Essay Writing & Speech Competition on Indian Independence Movement
Posted on 09/03/2024
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में आज इतिहास विभाग के अंतर्गत भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या भूपेंद्र के. धीमान की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता के विषय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह का योगदान, भारत विभाजन रहा जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े आत्मविश्वास से अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए बढ़ चढक़र भाग लिया जिसकी प्राचार्या ने बेहद सराहना की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने कार्यक्रम में प्राचार्या व अन्य सभी का स्वागत किया व प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के इतिहास से परिचित करवाया और कहा कि किस प्रकार से क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश शासन के अत्याचारों को सहते हुए भारत को अंग्रेजी शासन से आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया और बताया कि आजादी के साथ-साथ भारत विभाजन किस प्रकार हुआ।
मंच का संचालन प्रो. नरेश कुमार ने करते हुए क्रांतिकारी और भारत विभाजन पर अपने विचार रखें। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनुज बी.ए. प्रथम, द्वितीय स्थान पर आंचल बी.ए. प्रथम ईयर, तृतीय स्थान पर रविन्द्र एम.ए. इतिहास फाइनल ईयर, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी एम. ए. इतिहास प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर सतविंदर कौर बी.कॉम प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान पर मुस्कान बी.ए प्रथम वर्ष रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रेनू कुमारी, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. सतीश कुमार, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. मृदुल, प्रो. शुभम, प्रो. प्रवीण कुमार व डॉ. प्रिया मलिक ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्या द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया ओर सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इतिहास विभाग के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
|