Events and Activities Details
Event image

22 Feb 2025 10 days Beautician Workshop


Posted on 24/02/2025

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत 10 दिवसीय ब्यूटीशियन कार्यशाला’ का शुक्रवार को सफलता पूर्वक समापन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ ख़ुशीला के मार्गदर्शन में एवं कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र ढींगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।प्रकोष्ठ अधिकारी प्रोफेसर रेनु कुमारी ने बताया कि कालेज में आयोजित इस कार्यशाला में चार सत्र में 80 से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई। कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र ढींगड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण आदि के माध्यम से छात्राएं घर पर रहकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकती हैं।कार्यशाला में ब्यूटी प्रशिक्षक कृतिका ने छात्राओं को इस वर्कशॉप में सौन्दर्य से संबंधित विभिन्न प्रकार मेकअप करना थ्रेडिंग बनाना हेयर स्टाइल बनाना बाल झड़ने की समस्या डार्क सर्कल स्किन केयर टिप्स त्वचा में रूखापन एवं एंटी एजिंग की समस्या व चेहरे के दाग़ धब्बों से छुटकारा पाने से संबंधित ब्यूटी टिप्स बताए। इसके साथ उन्होंने छात्राओं को बताया कि त्वचा को मुलायम व कोमल बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है।कार्यक्रम के दौरान आई मेकअप बेसिक मेकअप हेयर स्टाइल प्रतियोगिताएं भी करवाई गई।जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आई मेकअप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी द्वितीय स्थान पर पलक बीसीए फाइनल तृतीय स्थान पर साक्षी एम कॉम फाइनल बेसिक मेकअप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलक बीकॉम द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर शगुन सिमरन एम कॉम फाइनल तृतीय स्थान पर भारती बीएससी प्रथम वर्ष हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गगनप्रीत बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रुक्साना तृतीय स्थान पर निशा एम हिस्ट्री से रही। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा कैश प्राइज एवं प्रमाण पत्र देकर एवं ब्यूटी ट्रेंनर कृतिका को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रोफेसर रेनू कुमारी सपना सैनी व प्रशिक्षक कृतिका ने निभाई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ समिति के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।