| Events and Activities Details |
15 Feb 2025 Workshop on Savings and Investment
Posted on 17/02/2025
15 Feb 2025 वाणिज्य विभाग राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ द्वारा प्राचार्य डॉक्टर खुशीला और कार्यकारी प्रभारी डॉ देवेंद्र ढींगरा के निर्देशन में निवेश डिपॉजिटरी सेवाओं और साइबर धोखाधड़ी की मूल बातों पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ ढींगरा ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया एवं अपने संबोधन में बचत के साथसाथ सही ढंग से निवेश को जरूरी बताया। विस्तार व्याख्यान हरजीत सिंह कालरा SEBI द्वारा आयोजित किया गया एवं इस व्याख्यान में छात्रों को निवेश और म्यूचुअल फंड डिपॉजिटरी सेवाओं के विभिन्न विवरणों से अवगत कराया। उन्होंने इस संबंध में अनेक प्रकार के साइबर धोखाधड़ी से बचने के मार्ग भी बताए। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. सपना गुप्ता ने किया। यह कार्यक्रम वाणिज्य विभाग के सदस्यों के प्रयासों से सफल रहा।
प्रो. रेणु कुमारी डॉ. मनीषा प्रो. सपना सैनी प्रो. दलजीत कुमार प्रो. निशा देवी प्रो. आशिमा ठाकुर और प्रो. राजेंद्र कुमार इस कार्यक्रम में उपस्थित थे । प्रो. राजेंद्र कुमार ने अतिथि के व्याख्यान करने पर उनका बहुत आभार व्यक्त किया। एम.कॉम व बीकॉम के लगभग 60 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस व्याख्यान में भाग लिया|
|