Events and Activities Details
Event image

01 Oct 2024 Essay Writing Competition


Posted on 05/10/2024

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य डॉ. अजित सिंह के निर्देशन पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो. जोगा सिंह की अध्यक्षता में इतिहास विभाग के द्वारा महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय आजादी के संघर्ष में महात्मा गांधी के योगदान व उपलब्धियों कार्यों से संबंधित रहा जिसमें विद्यार्थीयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यकारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा शांति और सत्य के पुजारी थे उन्होंने आजादी के संघर्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के योगदान कार्यों और उपलब्धियों के इतिहास से परिचित करवाते हुए कहा की आज के युग में उनके आदर्शों और विचारों का बहुत महत्व है। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका भाटिया एम. ए. फाइनल इतिहास द्वितीय स्थान पर काजल एम. ए. प्रथम वर्ष इतिहास तृतीय स्थान पर शिवानी सैनी एम. ए. फाइनल इतिहास से रहे। विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर् पुरस्कृत व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सतीश कुमार डॉ. शुभम व प्रो. मोहम्मद अली के द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर प्रो. रेनू कुमारी व असीमा ठाकुर कॉमर्स विभाग मौजूद रहे व इतिहास विभाग के सदस्य प्रो. मृदुल प्रो. नरेश कुमार डॉ. बलदेव सिंह ने अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।