Events and Activities Details
Event image

19 and 20 Sept 2025 Two days workshop conducted on Soft Skills and Interview Preparation by Placement Cell and Department of Commerce.


Posted on 24/09/2025

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ (अंबाला) में प्राचार्य रेनू ऋषि की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल तथा कॉमर्स विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सेल संयोजक डॉ. सुमन लता के नेतृत्व में सॉफ्ट स्किल तथा इंटरव्यू की तैयारी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा ने सभी व्क्क्ताओं का स्वागत करते हुए इस कार्यशाला की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के प्रथम दिन, प्रथम सत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर से सहायक प्रोफेसर डॉ. निर्मल सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सॉफ्ट स्किल के विभिन्न प्रकारों व उनके महत्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में इसी महाविद्यालय से डॉ. यश पाल ने सॉफ्ट स्किल का इंटरव्यू में प्रयोग विषय पर व्याख्यान देते हुए इसकी बारीकियां से अवगत करवाया। कार्यशाला के दूसरे दिन के प्रथम सत्र को प्रोफेसर सुमन सिरोही (पदोन्नत प्राचार्या) ने संबोधित करते हुए सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू के आपसी संबंध पर प्रकाश डाला तीसरे सत्र में प्रोफेसर डॉ, निशा बराक ने इंटरव्यू की तैयारी की बारीकियों के विषय में जानकारी दी। इस कार्यशाला पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कहा कि स्किल्स को विकसित करने वाली ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन होता रहना चाहिए। प्रोफेसर रेनू कुमारी, ने मंच संचालन किया।कार्यशाला के इस सफल आयोजन में डॉ. अपूर्वा चावला, प्रो. संजीव कुमार (हिस्ट्री), डॉ. सतीश कुमार, डॉ राजेंद्र कुमार, प्रो. निशा देवी, प्रो. आशिमा ठाकुर, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. मनीषा देवी, सपना सैनी, प्रिया ढींगरा, प्रो. मुकेश और प्रो. दलजीत कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।