Events and Activities Details
Event image

31 March 2025 Lecture on " Sahitya ke itihas ka samaj mein yogdaan" jointly organised by Women Cell, History department and Sports committee


Posted on 04/04/2025

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्या डॉ ख़ुशीला के मार्गदर्शन में व कार्यकारी प्राचार्य डॉ देवेंद्र धींगड़ा की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ, इतिहास विभाग एवं स्पोर्ट्स कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विस्तार व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. पुष्पा अध्यक्ष हिंदी विभाग एवं डीन कला संकाय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र एवं महेश जेटली खेल निदेशक रयात बाहरा विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ से रहे। जिनका विषय “साहित्य के इतिहास का समाज को योगदान”महिला शिक्षा का महत्व एवं महिला सशक्तिकरण पर खेलों का प्रभाव रहा। प्राचार्य ने मुख्य वक्ता डॉ पुष्पा व महेश जेटली का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि नारी शिक्षा का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है और इसके साथ ही छात्राओं के लिए खेलों का भी एक बड़ा महत्व है। मुख्य वक्ता डॉ पुष्पा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य, समाज का दर्पण और दीपक दोनों है, जो इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है और समाज में सुधार के लिए चेतना जगाता हैं।साहित्य की प्रवृतियों समाज की प्रवृतियों का प्रतिबिम्ब होती है। मुख्य वक्ता महेश जेटली ने विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स की जानकारी देते हुए कहा कि कि शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से मस्तिष्क की गतिविधि उत्तेजित होती है, जिससे कई संज्ञानात्मक लाभ होते हैं। यह न केवल स्मृति प्रतिधारण और एकाग्रता को बढ़ाता है, बल्कि यह शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों नें संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे,जिनका मुख्य वक्ताओं ने विस्तृत उत्तर दिए। महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज प्रोफेसर रेनू कुमारी ने मंच संचालन करते हुए संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर सुभाष कुमार एवं इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार ने मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं विषयों पर चर्चा के महत्व को रेखांकित किया। इसके अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ द्वारा बेस्ट आउट आफ़ वेस्ट प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें प्रथम स्थान पर पूजा, द्वितीय स्थान पर मुस्कान एवं तृतीय स्थान पर हिमांशु बीए द्वितीय वर्ष रहे। विजेता विद्यार्थियों को नगद को पुरस्कार देकर पुरस्कृत एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ समिति, इतिहास विभाग एवं स्पोर्ट्स समीति की के सदस्य प्रोफेसर नरेश कुमार, प्रोफेसर मृदुल, डॉ सतीश कुमार, डॉ बलदेव, प्रो. प्रवीन कुमार, प्रो.इंदु धीमान, प्रो.सपना सैनी ने सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर संजीव कुमार अंग्रेजी विभाग , डॉ अपूर्वा चावला, डॉ स्वर्णजीत उपस्थित रहे।