Events and Activities Details
Event image

17/04/2025 An Extension Lecture Organized by History Department


Posted on 17/04/2025

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्या डॉ. ख़ुशीला के निर्देशन में इतिहास विभाग के तहत विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद इद्रीश पूर्व अध्यक्ष इतिहास विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से रहे। जिनका विषय मध्यकालीन साहित्य और इतिहास व सूफी संतों की विचारधारा रहा। मुख्य वक्ता डॉ. इद्रीस ने मध्यकालीन भारत के साथ-साथ सूफी मत के उदभव व विकास पर प्रकाश डालते हुये भारतीय समाज पर पड़े उनके गहरे समन्वय वादी प्रभावों को रेखांकित किया। विद्यार्थियों नें संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तृत उत्तर दिए। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने इस आयोजन के लिए प्राचार्या व मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया और विषयों पर चर्चा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़ चढक़र भाग लेने के लिए उत्साहित किया। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का मानसिक, आध्यात्मिक व सर्वांगीण विकास होता है जिससे वह अपने जीवन को सफल, सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकते है। प्रो.नरेश कुमार द्वारा मंच का संचालन करते हुए मुख्य वक्ता की शैक्षणिक व शोध उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर प्रोफेसर संजीव अंग्रेजी विभाग, प्रोफेसर सुभाष कुमार, प्रोफेसर रेनू कुमारी, डॉ बलदेव, प्रो.प्रवीन कुमार उपस्थित रहे।