Events and Activities Details |
26 Sep 2024 Matdaan Kalash Yatra Voter Awareness Campaign for Women
Posted on 28/09/2024
राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य डॉ अजित सिंह के निर्देशन में कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार के नेतृत्व और इतिहास विभाग की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं में मतदान जागरूकता के लिए मतदान कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कॉलेज से गांव कुल्लड़पुर तक निकाली गई। छात्राएं अपने हाथों में सजाए हुए कलश लेकर चल रही थीं और नारी सम्मान करें आओ सब मतदान करें सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाते हुए महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रही थीं।
कार्यकारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज प्रोफेसर रेनु कुमारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विशेष रूप से महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
|