Events and Activities Details
Event image

09/10/2025 Mehandi Competition Organised by Women cell


Posted on 09/10/2025

9 अक्टूबर।राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में महिला प्रकोष्ठ द्वारा करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय प्रांगण में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में पारंपरिक कला के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनके सौंदर्यबोध और सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ रेनू ऋषि के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं में कलात्मक संवेदना विकसित करती हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करती हैं।प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक और आधुनिक दोनों ही प्रकार की डिज़ाइनों का सुंदर संयोजन प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी मेंहदी की खुशबू और आकर्षक डिज़ाइनों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। निर्णायक मंडल में डॉ अपूर्वा चावला, प्रो रेनू कुमारी व सपना सैनी ने सृजनशीलता, डिज़ाइन की निपुणता और सौंदर्य के आधार पर विजेताओं का चयन किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो रेनू कुमारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण और पारंपरिक कला को संरक्षित रखना है। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया,द्वितीय स्थान पर भारती बीएससी द्वितीय वर्ष,नैन्सी बीए फाइनल से रही।विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।आयुषी,साक्षी व आरजू बीएससी द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।अंत में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रेनू कुमारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी धन्यवाद किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में महिला प्रकोष्ठ की प्राध्यापिका डॉ सोनू, सपना सैनी ने अपना विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रो. सुभाष कुमार, प्रो. संजीव कुमार, डॉ सुमन लता, प्रो.पिंकी, डॉ स्वर्णजीत, प्राध्यापिका डॉ सपना गुप्ता,आशिमा ठाकुर,निशा,डॉ राहुल एवं कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर सुनीता उपस्थित रहे।