| Events and Activities Details |
01/10/2025 Yoga Competition organised by Women Cell on the theme " Poshan Maah"
Posted on 04/10/2025
महिला प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर योगा प्रतियोगिता का आयोजन।
राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं नियमित योगाभ्यास के महत्व से अवगत कराना था।
यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ रेणु ऋषि के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी प्राचार्य डॉ देवेन्द्र ढींगरा की अध्यक्षता में आयोजित किया किया। कार्यकारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने का सबसे सरल साधन है। संतुलित आहार के साथ योगाभ्यास को अपनाने से विद्यार्थी शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।
प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट ने विभिन्न आसनों जैसे सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, भुजंगासन, विश्वामित्रासन,ताड़ासन, सिरशासन इत्यादि का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास में अपनी लचीलापन, अनुशासन और संतुलन से सभी को प्रभावित किया।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका ने कहा कि पोषण और योग का गहरा संबंध है।संतुलित आहार शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और योग उस ऊर्जा को सही दिशा में संचालित करता है।दोनों का संयोजन विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एनसीसी कैडेट पुनीत बीकॉम द्वितीय वर्ष, हरप्रीत बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर नैन्सी बीए द्वितीय वर्ष,रिया बीएससी द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान पर वंश बीकॉम प्रथम वर्ष व मेघा बीएससी द्वितीय वर्ष से रहे।
अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्राचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. संजीव कुमार,महिला प्रकोष्ठ की प्राध्यापिका डॉ सोनू, डॉ नेहा वालिया एवं सपना सैनी ने अपना सहयोग दिया।
|