| Events and Activities Details |
27/09/2025 Screening of Short Films by the Department of Sanskrit.
Posted on 27/09/2025
संस्कृत विभाग द्वारा प्राचार्या रेनु ऋषि के निर्देशन पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ देवेंद्र ढींगरा की अध्यक्षता में संस्कृत गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों को दो लघु फिल्में दिखाईं। पहली फिल्म महाभारत पर आधारित थी, महाभारत के वन पर्व में वर्णित यक्ष युधिष्ठिर संवाद दिखाया गया, जिसमें युधिष्ठिर द्वारा यक्ष के प्रश्नों के उत्तर देने और अपने भाइयों को जीवित करने का वर्णन किया गया है, युधिष्ठिर को धर्मराज युधिष्ठिर भी कहा जाता है। दूसरी गतिविधि में नारायण पंडित द्वारा रचित हितोपदेश में वर्णित कहानियों को दिखाया गया है।हितोपदेश में पशु पक्षियों की कहानियों के माध्यम से जीवन के लोक व्यवहार को दिखाया गया है। डॉ देवेंद्र ढींगरा ने संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्कृत में भारत की संस्कृति के प्राण बसते हैं । इस अवसर पर प्रो डॉ सीमा राणा, प्रो डॉ. अपूर्वा चावला, प्रो डॉ गौरी, प्रो प्रीति उपस्थित रहीं और अंत में विभागाध्यक्षा ऋतु नारा ने सभी का धन्यवाद किया और ऐसी ही शिक्षाप्रद कहानियाँ बच्चों को दिखाने का संकल्प लिया।
|