Events and Activities Details
Event image

22/11/2025 “Workshop on Personality Development, Soft Skills, Mock Interviews, and Entrepreneurial Opportunities for Girls” organised at college by Women Cell and Placement Cell


Posted on 03/12/2025

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य रोहित कुमार की अध्यक्षता एवं महिला प्रकोष्ठ व उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रेनू कुमारी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में “पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं सॉफ्ट स्किल्स, मॉक इंटरव्यू तथा बालिकाओं हेतु उद्यमिता के अवसर” विषय पर एक दिवसीय विस्तार व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में व्यक्तित्व संवर्धन, संवाद-कौशल, आत्मविश्वास तथा भविष्य के करियर के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करना था। सर्वप्रथम प्राचार्य एवं महिला प्रकोष्ठ व उद्यमिता विकास समिति की संयोजिका प्रो.रेनू कुमारी ने सुब्रतो पुरकायथ डायरेक्टर, कैच देम यंग एजुकेशन चंडीगढ़, टीना चटर्जी प्रिंसिपल,बुनियाद प्री-स्कूल मोहाली से आये मुख्य वक्ताओं का फूलों का पौधा देकर स्वागत किया ओर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार एवं सॉफ्ट स्किल्स किसी भी क्षेत्र में सफलता की आधारशिला हैं। ऐसे व्याख्यान न केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार भी करते हैं। पहले सत्र में मुख्य वक्ता टीना चटर्जी ने मॉक इंटरव्यू तकनीक, रिज़्यूमे लेखन, इंटरव्यू के दौरान अपनाए जाने वाले व्यवहार, तथा आत्म-प्रस्तुति की विधियों पर व्यावहारिक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न स्टार्टअप तथा उद्यमिता अवसरों, सरकारी योजनाओं और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की संभावनाओं से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने मॉक इंटरव्यू सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता सुब्रतो पुरकायस्थ ने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के विभिन्न आयामों आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और टीमवर्क पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार छोटी-छोटी आदतें व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने कहा कि अच्छा व्यक्तित्व केवल बाहरी रूप से नहीं बल्कि सकारात्मक सोच और व्यवहार से विकसित होता है। उद्यमिता विकास,महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रेनू कुमारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि आज की युवा पीढ़ी में असीम संभावनाएँ हैं, और यदि उचित दिशा व मार्गदर्शन मिले तो वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।डॉ स्वर्णजीत ने मुख्य वक्ताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया।मंच संचालन उद्यमिता विकास समिति की सदस्य प्राध्यापिका आशिमा ठाकुर ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.सुभाष कुमार,प्रो. संजीव कुमार,डॉ अपूर्वा चावला, डॉ. राहुल एवं महिला प्रकोष्ठ व उद्यमिता विकास समिति की प्राध्यापिका डॉ.सोनू इंदु धीमान,सपना सैनी,डॉ सपना गुप्ता,निशा, डॉ.मनीषा,दलजीत सिंह,डॉ पूजादीप ने अपनी अहम भूमिका निभाई। फोटो