Events and Activities Details
Event image

18/11/2025 An Extension lecture organised for girls student by Women Cell.


Posted on 20/11/2025

राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य रोहित कुमार के निर्देशन एवं कार्यकारी प्राचार्य डॉ देवेंद्र ढींगरा की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. रेनु कुमारी के नेतृत्व में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वच्छता प्रबंधन- स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाना विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ आदतों को अपनाकर एक स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित करना था। सीनियर प्रोफेसर सुभाष कुमार व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. रेनू कुमारी ने मुख्य वक्ता डॉ. सोमा चक्रवर्ती होम्योपैथिक विशेषज्ञ का फूलों का पौधा देकर स्वागत किया ओर कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए भी आवश्यक है। व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ. सोमा चक्रवर्ती होम्योपैथिक विशेषज्ञ रहीं, जिन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व, मासिक धर्म स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय उपयोग, हाथ धोने की आदत तथा स्वास्थ्य से जुड़े बुनियादी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए, जिनमें नियमित स्नान, साफ कपड़े पहनने,भोजन से पहले एवं शौचालय के बाद हाथ धोने की आदतें शामिल थीं। डॉ. सोमा चक्रवर्ती ने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर तरीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. रेनू कुमारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है व कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की और प्रश्नोत्तरी सत्र में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। डॉ. अपूर्वा चावला ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए भी आवश्यक है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. सुभाष कुमार, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. राहुल, डॉ. प्रीति व महिला प्रकोष्ठ समिति की प्राध्यापिका डॉ. सोनू, डॉ. नेहा वालिया, सपना सैनी एवं इंदु धीमान ने अपनी अहम भूमिका निभाई।