Events and Activities Details |
16-05-2023 Convocation
Posted on 18/05/2023
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ईश्वर सिंह दुहन आईजी, आईटीबीपी, बीटीसी, भानू, पंचकूला ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। मुख्यातिथि को एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अकडेमिक प्रोसेशन निकाला गया। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा महाविद्यालय में हुई विभिन्न गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके नारायणगढ़ के राजकीय कॉलेज में बाद विद्यार्थियों को रोल देते मुख्यातिथि ईशर सिंह दुहन व मंच शैक्षणिक स्तर एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने पर पुरस्कारों से नवाजा गया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करने की प्रेरणा दी। प्राचार्या ने दीक्षांत समारोह की शुरुआत की घोषणा की।
शैक्षणिक सत्र 2020-21 एवं 2021-22 के स्नातक तथा स्नातकोत्तर के कुल 279 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। मुख्यातिथि आईजी ईश्वर सिंह दुहन ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रेरणादायक भाषण देते हुए कहा की विद्यार्थियों को अपनी रुचि के मुताबिक अपना कैरियर चुनना चाहिए क्योंकि आज के समय बहुत कैरियर विकल्प उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को अपने संपूर्ण विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी अपना लक्ष्य चुने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करें। आज लड़कियां भी किसी से कम नहीं है विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। पैरामिलिट्री फोर्स में भी लड़कियों को जाने के आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री आज सुनहरे अवसर मिल पर विराजमान मुख्यातिथि ईश्वर रहे है। मुख्यातिथि को ऑफ ऑनर तथा सिंह व प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक व अन्य ने समृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। दीक्षान्त समारोह को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर मंच पर मुख्यातिथि ईश्वर सिंह दुहन के साथ प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक, डॉ. दविंदर ढींगरा, संजीव कुमार, डॉ. इन्द्रा शर्मा, अनिल सैनी आदि मौजूद थे।
|