Events and Activities Details |
26 Nov 2024 Constitution Day Celebration
Posted on 27/11/2024
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा और कॉलेज प्राचार्य डॉ अजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा कार्यकारी प्राचार्य जोगा सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जोगेश कुमार ने बताया कि संविधान विकास का आदर्श प्रस्तुत करता है और भारत को विकसित बनाने में लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान भविष्य का मार्गदर्शन है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ जगदीप सिंह ने बताया कि भारत में सामाजिक व आर्थिक विकास संविधान के आधार पर हुआ है और इसी के आधार पर 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र होगा और यह भी बताया कि आज भारत के संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई गई।
इसी मौके पर प्रवीण ने भी भारतीय संविधान किस प्रकार सामाजिक और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है विषय पर प्रकाश डाला और इस अवसर पर संविधान जागरूकता विषय पर एक स्पीच कंपटीशन कराया गया और ब्लॉक डेवलपमेंट विभाग द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधापक डॉ बलदेव डॉ शुभम व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
|