| Events and Activities Details |
24/09/2025 Celebration Of NSS Day
Posted on 24/09/2025
सरकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायणगढ़ में 24 सितम्बर 2025 को एन.एस.एस. दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम डॉ. रेनु ऋषि की अध्यक्षता तथा कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दविंदर ढींगरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “नशे को कहो ना, जीवन को कहो हाँ”, जिसमें लगभग 20 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. रेनु गुप्ता, श्रीमती पिंकी बाला और डॉ. सतीश कुमार ने किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरश (एम.कॉम.-I), ऋतिकेश (बी.ए.-III) एवं रिया (पीजीडीसीए) ने प्राप्त किया जबकि तृतीय स्थान राहुल (बी.ए.-II) ने हासिल किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतिकेश (बी.ए.-III), राहुल (बी.ए.-II) एवं अनुराधा (बी.ए.-III) को मिला। कार्यक्रम में “छात्रों के जीवन में एन.एस.एस. का महत्व” विषय पर व्याख्यान डॉ. सुमन लता (एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर, गर्ल्स यूनिट) द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. दविंदर ढींगरा, एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर्स एवं स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण भी किया व सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एन.एस.एस. गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। एन.एस.एस. दिवस समारोह की सफलता में डॉ. सुमन लता और डॉ. रीमा संधू (एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर्स, गर्ल्स यूनिट) का विशेष योगदान रहा।
|