Events and Activities Details
Event image

09-09-2023 Yuva Samvad Sangosthi


Posted on 12/09/2023

स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में इतिहास व राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला युवा शक्ति संगठन नारायणगढ़ नेहरू युवा केंद्र अम्बाला के द्वारा युवा संवाद भारत 2047 संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उनके द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और एकजुटता को बनाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए और अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों का दायित्व नामक विषय पर व्याख्यान दिया। जिला युवा शक्ति संगठन संस्था के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को युवाओं से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों का सामना करने के लिए संबोधित किया और भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम संयोजक प्रो. संजीव कुमार इतिहास विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहर का महत्व बताते हुए अपनी विरासत पर गर्व संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया। सचिव सोहन लाल द्वारा सैमीनार में छात्रों को बताया गया कि हमारी इस संस्था द्वारा 2007 से युवा विकास कार्यक्रम, महिलाओं को आजीविका कमाने के लिए सिलाई-कढ़ाई सेंटर ब्लड डोनेशन कैम्प, विभिन्न प्रकार की चला रही है। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया तथा प्राकृतिक आपदाओ के बारे में बताया गया कि हमें अपने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए मिलकर कार्यों को करना चाहिए, तभी हम एकजुट होकर राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। प्रो. नरेश कुमार ने गुलामी की हर सोच से आजादी के बारे में बताया गया कि हमें समाज मे फैली कुरीतियों व आडंबरों को त्याग देना चाहिए। जिला युवा शक्ति संगठन संस्था के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह व सोहन लाल महासचिव ने प्राचार्या को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस वर्मा के सहयोग से किन सैमीनार में 270 छात्र-छात्राओं एवं काफी संख्या में मैम्बर प्राचार्यगणों द्वारा भाग लिया। युवा विकास मण्डल नेकनावां के कोषाध्यक्ष इंदरजीत महादान के रूप में स सिंह, डा. सुमन लता, प्रो. मृदुल ढींगरा, डा. प्रिया मलिक, प्रो. प्रवीण कुमार आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया