Events and Activities Details |
13-09-2024 Kavita Paath & Speech Competiton on Guru Granth Sahib by Punjabi Department
Posted on 18/09/2024
दिनांक 13 सितंबर 2024 को राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य अजीत सिंह के निर्देशानुसर पंजाबी विभाग द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में काव्य पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के महत्व को बताते हुए कहा गुरु ग्रंथ साहिब, सिख धर्म का पवित्र ग्रंथ है जो समाज को कई महत्वपूर्ण संदेश देता है जैसे एकता और समानता गुरु ग्रंथ साहिब सम्पूर्ण संसार को एकता और समानता का संदेश देता है, और जाति, वर्ग या लिंग के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव को नकारता है,यह ग्रंथ सच्चाई, न्याय और ईमानदारी के महत्व पर बल देता है, और लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है।गुरु ग्रंथ साहिब सेवा और दया के महत्व पर जोर देता है, और लोगों को दूसरों की मदद करने और उनकी सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
प्रो. प्रवीन चौधरी ने बच्चो को कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश दृढ़ता और स्थिरता के महत्व पर जोर देता है, और लोगों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।यह ग्रंथ आत्म-विश्वास और साहस के महत्व पर बल देता है, और लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए साहसी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस अवसर पर डॉ जगजीत ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब समाज को सर्व सांझी बानी प्रदान करता है जो जीवन के अंधकार में आत्म-ज्ञान और आध्यात्मिक विकास का संदेश देता है।यह ग्रंथ आत्म-ज्ञान और आध्यात्मिक विकास के महत्व पर बल देता है, और लोगों को अपने जीवन को अर्थपूर्ण और सकारात्मक तरीके से जीने के लिए प्रेरित करता है।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ आशा,डॉ प्रवीन चौधरी और मोहम्मद रफी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
इन दोनो संयुक्त प्रतियोगिताओं में बच्चों में महाविद्यालय के कई बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुज द्वितीय वर्ष ओंकार सिंह और तृतीय स्थान प्राची ने प्राप्त किया।
|