Events and Activities Details
Event image

09/09/2025 & 10/09/2025 Two Days Talent Search Competition Organized By Cultural Committee


Posted on 13/09/2025

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में दो दिवसीय प्रतिभाखोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 9 सितम्बर 2025 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निर्देशन पर दो दिवसीय प्रतिभाखोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का आरम्भ महाविद्यालय प्राचार्या डा.रेनू रिषि के निर्देश पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक एवं कला प्रभारी प्रो.पिंकी बाला के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं जैसे काव्य पाठ, भाषण, चित्रकारी, संगीत वादन तथा क्विज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थीयों ने भरपूर रुचि दिखाई और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओ में काव्य पाठ में प्रथम स्थान तोहीन, द्वितीय कंचन शर्मा तथा तृतीय स्थान शायना व रितिकेश ने तथा भाषण में प्रथम स्थान शायना, द्वितीय स्थान कंचन शर्मा, तृतीय स्थान रितिकेश ने प्राप्त किया। संगीत वादन में अभय व गुरप्रीत सिंह, अमनदीप, उमेश, हर्ष क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकारी प्रतियोगिता में नवीन, राजन, साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय में समय-समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा ने बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि महाविद्यालय केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करने के लिए नहीं होता बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उसे एक सशक्त नागरिक बनने में भी अहम भूमिका निभाना होता है। कार्यकारी प्राचार्या डॉ. देवेंद्र ढींगरा ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सांस्कृतिक कमेटी के प्रत्येक सदस्य व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों ने अहम भूमिका निभाई।दिनांक 10/09/25 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा व सांस्कृतिक विभाग के निर्देशन पर प्राचार्या डा. रेनू ऋषि की अध्यक्षता में संस्कृति समिति की इंचार्ज प्रोफेसर पिंकी बाला एवं उसकी समिति के सदस्यों द्वारा 2 दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया। संस्कृति समिति की संयोजिका प्रो. पिंकी बाला एवं उनके सदस्यों द्वारा प्राचार्या को फूलों का पौधा भेंट कर कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन भाषण, कविता पाठ, पेंटिंग, क्वीज एवं इंस्ट्रूमेंट प्लेयिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई और दूसरे दिन गायन, नृत्य, मिमिक्री, मीनो एक्टिंग में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गीत और नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को दिखाकर विद्यार्थियों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने गेस्ट परफॉर्मेस में ग्रुप डांस एवं सिंगिग को भी दर्शाया, जिसकी टैलेंट सर्च कम्पटिशन में मौजूद प्राचार्या ने सराहना की और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, ताकि हमारी संस्कृति को बचाकर रखा जा सके, पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अपना अलग ही महत्व है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मंच प्राप्त होता है एवं साथ ही अपना कौशल दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक समिति की इंचार्ज प्रो. पिंकी बाला ने कार्यक्रम में होने वाली गतिविधियो से अवगत कराया और कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं के टैलंट को निखारना है। काव्य पाठ में प्रथम स्थान तोहीन,द्वितीय कंचन शर्मा तथा तृतीय स्थान शायना व रितिकेश ने तथा भाषण में प्रथम स्थान शायना,द्वितीय स्थान कंचन शर्मा तृतीय स्थान रितिकेश ने प्राप्त किया।संगीत वादन में अभय व गुरप्रीत सिंह,अमनदीप ,उमेश ,हर्ष क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।चित्रकारी प्रतियोगिता में नवीन,राजन,साक्षी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आशीष व जतिन,रीतिकेश व महक,कंचन शर्मा व आंचल ने क्रमश प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे दिन की प्रतियोगिताओ में गायन में प्रथम स्थान पर गुरप्रीत व ट्विंकल , द्वितीय स्थान पर संजना व इशू तृतीय स्थान पर दीपक व आँचल, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शायना द्वितीय स्थान पर खुशबू व राजन , तृतीय स्थान पर मेघा व रिया , मिमिक्री में प्रथम स्थान पर उमेश , द्वितीय स्थान पर मनदीप तृतीय स्थान पर खुशबू मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान पर मनदीप, द्वितीय स्थान पर उमेश तृतीय स्थान पर खुशबू रहे। इस अवसर पर प्राचार्या द्वारा विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रो डॉ .देवेंद्र ढींगरा ने मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रेणु ऋषि व अन्य उपस्थितियों का धन्यवाद करते हुए इस कार्यक्रम को समापन की ओर बढ़ाया । मंच का संचालन प्रो .अपूर्वा चावला व प्रो. जगदीप ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम सफल बनाने में कल्चरल समिति के सदस्य डा. सीमा राणा, प्रो. मृदुल, डा. शुभम, डा. सतीश, प्रो.बलदेव, प्रो. परवीन कुमार, प्रो .राजरानी , प्रो.निशा, प्रो.आशिमा ,डा.देवेंद्र कुमार एवं महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने अपना को सहयोग दिया।